नौ यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती


बस्ती। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगाा है। दो माह बाद शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। यह सभी पॉजिटिव मरीज मुंबई से आने वाले ट्रेन के 121 यात्रियों की जांच में मिले हैं। सभी को ‌ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती करा दिया गया है।


नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को मुंबई से चार ट्रेन यहां आई। इसमें लक्षण वाले 121 यात्रियों की जांच की गई, जिसमें नौ पॉजिटिव मिले हैं। डॉ. कुशवाहा के मुताबिक लगातार जांच चल रही है। मुंबई से आने वाले करीब 22 सौ यात्रियों की जांच की जा चुकी है। इधर, कोरोना टीकाकरण के तहत 19 केंद्रों पर 2085 बुजुर्गों व बीमारों को प्रतिरक्षित किया गया है। यह जानकारी जिला प्रतिर‌क्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने दी है।