बस्ती। जिले में शुक्रवार को दो यात्री समेत चार की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें एसबीआइ के शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए ओपेक हास्पिटल कैली में भर्ती करा दिया गया है। जिले में मुंबई से आने वाले यात्रियों में लक्षण वाले कुल 126 यात्रियों का नमूना लेकर जांच की गई।
जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए। यह दोनों संतकबीर नगर के बताए गए हैं। इन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती करा दिया गया है। इधर जिले में 56 केंद्रों पर 3106 बुजुर्गों व बीमारों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसकी पुष्टि कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने की है। जबकि टीकाकरण की पुष्टि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है। बताया कि जिले में अब तक 346519 का नमूना लिया गया है। इनमें से 345404 का नमूना जांच आ चुका है, 339996 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 5408 पॉजिटिव केस हैं। इसमें 5266 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हें। अब तक 99 की मौत हो चुकी है, जबकि 25 एक्टिव केस जिले में हैं।